अल्ट्राटेक सीमेंट का पहला रैक पॉइंट न्यू गिरिडीह स्टेशन में लगा सीमेंट कारोबारी में खुशी का माहौल
देश के अग्रणी सीमेंट अल्ट्राटेक सीमेंट का पहला रैक पॉइंट रविवार को गादी स्थित न्यू गिरिडीह स्टेशन में लगा। इस मौके पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया था।

अल्ट्राटेक सीमेंट का पहला रैक पॉइंट न्यू गिरिडीह स्टेशन में लगा सीमेंट कारोबारी में खुशी का माहौल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : देश के अग्रणी सीमेंट अल्ट्राटेक सीमेंट का पहला रैक पॉइंट रविवार को गादी स्थित न्यू गिरिडीह स्टेशन में लगा। इस मौके पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया था। रैक लगने के बाद सीमेंट कारोबारी के लिए खुशी का माहौल देखने को मिला।

बताया गया कि अब गिरिडीह डीलर और खुदरा व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर मिला है। कहा कि देश के नंबर वन और इंजीनियर की चॉइस सीमेंट अल्ट्राटेक बनकर उभरी है। बताया कि यह रैक पॉइंट लगने से यहां के छोटे बड़े सीमेंट कारोबारी को स्टॉक रहने के कारण राहत मिलेगी यह सीमेंट लोगों के विश्वास और मजबूती को जोड़ने का काम करता है।

कहा कि जिले के लोगों को भी इससे सुविधा मिलेगी। मौके पर TSH अविनाश सिंह, CRM सुरेश कुमार ,विकास कुमार, शुभम बनर्जी ,श्री राम सेल्स एजेंसी ,नंदलाल अग्रवाल ,आफताब आलम ,पियूष गुप्ता सहित कई डीलर और ग्रामीण मौजूद थे।




