अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी के द्वारा सी. वाई. टी. बी. टेस्ट का किया गया उद्घाटन
अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी के द्वारा सी. वाई. टी. बी. टेस्ट का किया गया उद्घाटन

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी के द्वारा सी. वाई. टी. बी. टेस्ट का किया गया उद्घाटन
संवाददाता:शोएब अख्तर
हजारीबाग: बरही अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने सी. वाई. टी. बी. टेस्ट की शुरुआत किया। इस संबंध में डॉ ज्ञानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सी. वाई. टी. बी. टेस्ट में वैसे लोगों की जाँच की जाती है जिनके घरों में पहले से कोई टी. बी. के मरीज़ मौजूद हैं। इसके अंतर्गत जो मरीज़ टी. बी. पॉजिटिव हैं उनके घर के सभी सदस्यों का जो 14 वर्ष के ऊपर है का सी. वाई. टी. बी. टेस्ट किया जाता है। जिसका रिपोर्ट 48 से 72 घंटे के भीतर देखा जाता है,अगर टेस्ट के बाद किसी के स्किन में लालिमा या अन्य लक्षण स्किन में दिखाई देता है तो तुरंत उसे टी. पी. टी. (tuberculosis preventive treatment) दिया जाता है। इसमें साप्ताहिक दवा दी जाती है। जिसे सप्ताह में एक दिन खाना होता है, जो तीन माह तक चलता है। इस कार्यक्रम में बरही अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर प्रकाश ज्ञानी,लिपिक पंकज कुमार आजाद, बी पी एम नारायण राम, बिजेंद्र कुमार, रवि शंकर कुमार, शहीद अली, बिल्टी कुमार महतो, अनीता कुमारी, संतोष कुमार, उपेंद्र कुमार साथ ही अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।




