अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के पूर्व दिवस पर 24 दिसंबर को रन फॉर गिरिडीह का आयोजन किया जाएगा।
अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के पूर्व दिवस पर 24 दिसंबर को रन फॉर गिरिडीह का आयोजन किया जाएगा।

अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के पूर्व दिवस पर 24 दिसंबर को रन फॉर गिरिडीह का आयोजन किया जाएगा।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के पूर्व दिवस पर 24 दिसंबर को रन फॉर गिरिडीह का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार को भाजपा नेत्री शालिनी वैसिकियार ने नया परिसदन भवन में प्रेस वार्ता कर दी। बताया गया कि इस रन का आयोजन गिरिडीह के समग्र विकास की संकल्पना को लेकर आयोजित किया जाएगा। रन फॉर गिरिडीह में दो तरह के रूट होंगे। बताया गया कि 3 किलोमीटर और 6 किलोमीटर के दौड़ आयोजित किए जाएंगे। दोनों दौड़ में महिला व पुरुष वर्ग भाग ले सकते हैं। जानकारी दी गई कि दोनों में एक विजेता एवं दो उपविजेताओ को नगद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।इस बाबत भाजपा नेत्री शालिनी वैसिकियार ने कहा कि समग्र विकास की इस दौड़ में हम गिरिडीह वासी पिछड़ते जा रहे हैं। हमारे गिरिडीह का विकास गुम होते जा रहा है। ना ट्रेन न हवाई अड्डा नाही अस्पताल और ना ही सुसज्जित सुविधा युक्त पार्क विकास एवं सौंदर्यीकरण से दूर हमारा शहर जैसे सिसक रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। लेकिन मातृभूमि एवं कर्मभूमि के प्रति सिर्फ शासन-प्रशासन की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि इन तमाम बातों को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि विकास के लिए हम सभी दौड़ लगाए और रन फॉर गिरिडीह में आए। प्रेस वार्ता में बृज किशोर गुप्ता ,संजय भदानी ,गोपालदास भदानी ,राजकुमार चरण पहाड़ी ,रोशन कुमार सिन्हा, अरुण गुप्ता , अमन सिन्हा, पंकज गुप्ता, उत्कर्ष पंडये, संगीता बेसिकियार, सोना प्रकाश, रश्मि कंधवे, रूबी गुप्ता ,तानिया सिन्हासमेत कई लोग शामिल थे।



