Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का 76 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया l

एलआईसी गिरिडीह शाखा कार्यालय में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का 76 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया l

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का 76 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : एलआईसी गिरिडीह शाखा कार्यालय में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का 76 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया l कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष कुमकुम बाला वर्मा के द्वारा झंडोतोलन किया गया l कार्यक्रम का संचालन मंडलीय सांगठनिक सचिव अनुराग मुर्मू ने किया l

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ की स्थापना 1 जुलाई 1951 को हुई थी l संघ ने स्थापना काल से ही बीमा क्षेत्र के राष्ट्रीयकरण का मुद्दा उठाया तथा संघर्ष किया जिसके परिणामस्वरूप देश के 250 निजी बीमा कंपनियों का राष्ट्रीयकण कर 1 सितंबर 1957 को भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना की गई l एल आई सी ने 5 करोड़ की पूंजी से शुरूआत कर अभी 55 लाख करोड़ से अधिक परिसंपत्ति अर्जित कर लिया l

अभी एल आई सी इस देश की सबसे मूल्यवान संस्था है तथा देश की आर्थिक रीढ़ है l एलआईसी के द्वारा देश के आधारभूत संरचना के विकास में 44 लाख करोड़ से अधिक निवेश किया गया l कुछ वर्ष पूर्व केंद्र सरकार के द्वारा इस उत्कृष्ट संस्थान का 3.50 प्रतिशत शेयर का विनिवेश किया गया तथा अभी फिर से 7 प्रतिशत शेयर का विनिवेश करने का निर्णय लिया गया जो उचित नहीं है l यह सिर्फ निगम को कमजोर करने तथा निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है l सरकार के निगम विरोधी नीतियों के खिलाफ संघ आंदोलन करेगी l

संघ के 76 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एलआईसी शाखा कार्यालय में सतु शर्बत वितरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें 500 से अधिक लोगों को शर्बत पिलाया गया l
कार्यक्रम में पेंसनर संघ के लक्ष्मी नारायण गुप्ता संहिता सरकार डेनियल मरांडी तथा बीमा कर्मचारी संघ के अनुराग मुर्मू कुमकुम बाला वर्मा विजय कुमार राजेश कुमार उपाध्याय उमानाथ झा रोशन कुमार सुनील कुमार वर्मा राजेश कुमार विनय कुमार अंशु सिंघानिया सबा प्रवीण प्रदीप कुमार अभय कुमार मो महफूज़ अली कुलजीत कुमार देवनाथ दास प्रभाष कुमार संजय कुमार शर्मा प्रदीप प्रसाद घनश्याम साव सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया l

Related Articles

Back to top button