Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के प्लेटिनम जयंती वर्ष के अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा डेंटल चेक अप कैंप लगाया गया

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के प्लेटिनम जयंती वर्ष के अवसर पर गिरिडीह शाखा इकाई ने बर्ड्स गार्डन स्कूल राजगंज धनबाद में डेंटल चेकअप कैंप लगाया।

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के प्लेटिनम जयंती वर्ष के अवसर पर बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा डेंटल चेक अप कैंप लगाया गया

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के प्लेटिनम जयंती वर्ष के अवसर पर गिरिडीह शाखा इकाई ने बर्ड्स गार्डन स्कूल राजगंज धनबाद में डेंटल चेकअप कैंप लगाया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि यह बस अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का प्लेटिनम जुबली वर्ष है।

इस अवसर पर समाजिक दायित्व निर्वाहन कार्यक्रम के तहत गिरिडीह शाखा इकाई के द्वारा बर्ड्स गार्डन स्कूल राजगंज धनबाद में एक डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया। इस चेकअप कैंप में 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स का डेंटल चेकअप किया गया। ज्ञात हो कि इस स्कूल में पूरे झारखंड के एनसीसी कैडेट्स का कैंप लगा हुआ है।

एनसीसी के एरिया कमांडिंग ऑफिसर के आग्रह पर यह चेकअप कैंप लगाया गया। इस चेकअप कैंप में डॉक्टर बीके झा, डॉक्टर सुष्मिता बरनवाल, डॉ मोहित कुमार डॉक्टर एस के तर्व तथा डॉक्टर सचिन कुमार के द्वारा कैडेट्स का दातों का जांच किया गया तथा डेंटल हाइजीन के लिए उचित सलाह दिया l कैंप में कैडेट्स के बीच निशुल्क मेडिकेटेड टूथपेस्ट और दवाइयां का भी वितरण किया गया। प्लेटिनम जुबली वर्ष के अवसर पर इसके पहले भी संघ के द्वारा वृक्षारोपण तथा वृद्धा आश्रम में मिठाई पैकेट का वितरण भी किया गया ।

एनसीसी के एरिया सी ओ तथा अन्य अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन ने संघ को धन्यवाद दिया कि इतने बच्चों के दांतों का इलाज किया गया तथा डेंटल हाइजीन के लिए उचित सलाह दिया गया l कैंप में संघ के सचिव धर्म प्रकाश , संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू और विजय कुमार , उपाध्यक्ष उमा नाथ झा , कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार हांसदा उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button