अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान से जुड़े प्रस्ताव पारित l
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल पटना में 11:30 पूर्वाहन से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुई, जिसमें चंद्रवंशी समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती तथा समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान से जुड़े प्रस्ताव पारित l
पटना : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल पटना में 11:30 पूर्वाहन से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुई, जिसमें चंद्रवंशी समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती तथा समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि संगठित रहो, शिक्षित बनो, अधिकार के लिए लड़ो और राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाओ।

बैठक में समाज के वर्तमान परिदृश्य, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, आर्थिक सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श के उपरांत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों से निम्नलिखित माँग की गई –
1. सामाजिक उत्थान हेतुः
चंद्रवंशी समाज के शैक्षणिक, सामाजिक एवं विकासात्मक योजनाओं को गति देने के लिए विशेष पहल की जाए। समाज के जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
2. शिक्षा एवं युवा विकास हेतुः
समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें।
3. राजनीतिक भागीदारी हेतुः
लोकतांत्रिक व्यवस्था में चंद्रवंशी समाज की उचित भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाए।
4. आर्थिक सशक्तिकरण हेतुः
स्वरोजगार, उद्यमिता, लघु उद्योग एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं का लाभ समाज के लोगों तक पहुंचाने की मांग की गई।
5. सांस्कृतिक संरक्षण हेतुः
महाराज जरासंध की गौरवशाली परंपरा, इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए आवश्यक कदम उठाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन, संस्कार और सामाजिक एकता से होती है। चंद्रवंशी समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि महासभा समाज के हितों एवं अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक एवं रचनात्मक तरीके से निरंतर प्रयासरत रहेगी तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों के समक्ष समाज से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से रखेगी । केन्द्र की 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं बिहार की NDA सरकार की उपलब्धियों का लाभ चंद्रवंशी समाज को समाज को मिल रहा है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चंद्रवंशी समाज आस्था व्यक्त करते हैं एवं चुनाव में NDA के पक्ष में मतदान करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उक्त उद्देश्यों के तहत देश भर में सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्य जोड़े जाएंगे और प्रखंड, जिला, राज्यों से लेकर राष्ट्रीय कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि एवं कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री रण विजय रोशन ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद बैठक समाप्ति की घोषणा अध्यक्ष की अनुमति से की गई।




