Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

SDPO के सख्त निर्देश के बाद पंचेत पुलिस ने की कार्यवाई, मैदान छोड़कर भागे सट्टेबाज, खेल से आदिवासी समाज से बच्चे हो रहे थे प्रभावित

निरसा अनुमंडल क्षेत्र के पंचेत और गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र में आदिवासी समाज के पारंपरिक और मनोरंजन खेल मुर्गा लड़ाई खेल के आढ़ में इन दिनों बड़े पैमाने पर सट्टेबाज़ी खेल किया जा रहा था।

SDPO के सख्त निर्देश के बाद पंचेत पुलिस ने की कार्यवाई, मैदान छोड़कर भागे सट्टेबाज, खेल से आदिवासी समाज से बच्चे हो रहे थे प्रभावित

निरसा : निरसा अनुमंडल क्षेत्र के पंचेत और गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र में आदिवासी समाज के पारंपरिक और मनोरंजन खेल मुर्गा लड़ाई खेल के आढ़ में इन दिनों बड़े पैमाने पर सट्टेबाज़ी खेल किया जा रहा था। जिसका सीधा असर आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों पर पड़ रहा था।

लगातार ख़बर चलने के बाद निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने मामले को संज्ञान में लिया और खेल पर कार्यवाई करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को पंचेत ओपी क्षेत्र के कल्यानचक फुटबॉल ग्राउंड में खेल चल रहा था कि इसी दौरान पंचेत पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तुरंत खेल मैदान में पहुचे पुलिस को देखते ही सट्टेबाजो में भगदड़ मच गया।

वही निरसा एसडीपीओ ने कहा जुआ, सट्टेबाज़ी जैसे खेलों पर तुरंत कार्यवाई की जाएगी जिससे क्षेत्र का लॉ इन ऑर्डर शान्तिपूर्ण रहे। सूत्रों के मुताविक इधर गल्फरबाड़ी पुलिस ने भी दूधियापानी में चल रहे खेल को बंद करने का संचालको को सख्त
निर्देश दिया है।

दरअसल क्षेत्र में मुर्गा लड़ाई खेल के पीछे झंडी मुंडी, जुआ , डाइस जैसे खेलो पर पैसों की सट्टेबाजी हो रही थी। स्थानीय पुलिस को महज मनोरंजन के नाम मुर्गा लड़ाई खेल की जानकारी थी। खबर चलने के बाद पुलिस न तत्वरित कार्यवाई की है। पुलिस कार्यवाई के बाद संचालको में हड़कंप मचा है।

Related Articles

Back to top button