Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

अतिप्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोधार उपरांत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बराकर नदी तट तक कलश यात्रा निकाली गई।

अतिप्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोधार उपरांत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बराकर नदी तट तक कलश यात्रा निकाली गई।

 

अतिप्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोधार उपरांत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बराकर नदी तट तक कलश यात्रा निकाली गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: गिरिडीह विधानसभा पालगंज में अतिप्राचीन दुर्गा मंदिर के जीर्णोधार उपरांत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बराकर नदी तट तक कलश यात्रा निकाली गई।बताया गया कि महायज्ञ की शुरुआत को लेकर निकाली कलश यात्रा के दौरान बराकर नदी के तट पर गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के द्वारा शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया ।

इस दौरान पूर्व विधायक के द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई । शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे युवा बुजुर्ग सभी शामिल रहे।

मौके पर श्री शाहाबादी ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा ,संरक्षण एवं अगली पीढ़ी तक अपनी सभ्यता संस्कृति को पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन अति महत्वपूर्ण है। अयोध्या में राम मंदिर से पूरा देश राममय हो गया है। कहा की आज का भव्य शोभायात्रा अपने में एक उदाहरण स्वरूप में को लोगों में अपनी धर्म संस्कृति के प्रति नव चेतना और जागृति आई है।

उन्होंने व्यवस्था में लगे पुलिस के पदाधिकारियों ,जवानों एवम स्वयं सेवकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की सभी ने बेहद ही मुस्तैदी से इस भव्य आयोजन को व्यवस्थित रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पीरटांड़ प्रखंड के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग रूपी योगदान दिया। मुख्य रूप से फनिंदर सिंह ,श्याम प्रसाद,मुकेश मंडल,अजय सिंह,बसंत सिंह ,गोविंद तुरी,सुरेश सिन्हा वीरेंद्र वर्मा,समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button