सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह सदर विधायक के आवास पहुंचे और विधायक के दिवगंत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित किया

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को टुंडी रोड भोरनडीहा स्थित सदर विधायक के आवास पहुंचे और विधायक के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। सबसे पहले मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से बोडो स्थित हवाई अड्डा पहुंचे।

जिसके बाद सीएम का काफिला सड़क मार्ग होते हुए भोरनडीहा स्थित सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू के आवास पहुंचा। यहां सीएम के अलावे पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद बगोदर विधायक विनोद सिंह सचिव विनय चौबे सीएम के प्रेस सलाहकार पिंटू कुमार डीसी नमन प्रियेश लकडा एसपी अमित रेनू समेत कई

पार्टियों के नेताओं और अधिकारियों ने सदर विधायक के दिवंगत पिता शंभू नाथ विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद मुख्यमंत्री सदर विधायक श्री सोनू एवम उनके परिजनों से मिले। जिसके बाद कुछ देर पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर बातें किया।

बाद में भोजन भी सभी ने मिलकर किया। जिसके बाद वापस सीएम का काफिला बोडो हवाई अड्डा पहुंचा जहां से रांची के लिए रवाना हो गए