Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

6 अगस्त को मुगमा मोड स्थित कार्यालय में झारखंड के दिशोम गुरु व झारखंड के संस्थापक नेता शिबू सोरेन का श्रध्दांजलि सभा हुआ

निरसा भाकपा माले एग्याकुण्ड प्रखंड कमिटी की ओर से 6 अगस्त को मुगमा मोड स्थित कार्यालय में झारखंड के दिशोम गुरु व झारखंड के संस्थापक नेता शिबू सोरेन का श्रध्दांजलि सभा हुआ। सबसे पहले उन्के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रखकर श्रध्दांजलि दी गई।

निरसा : भाकपा माले एग्याकुण्ड प्रखंड कमिटी की ओर से 6 अगस्त को मुगमा मोड स्थित कार्यालय में झारखंड के दिशोम गुरु व झारखंड के संस्थापक नेता शिबू सोरेन का श्रध्दांजलि सभा हुआ। सबसे पहले उन्के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रखकर श्रध्दांजलि दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के संस्थापक नेता थे।बिनोद बिहारी महतो,कामरेड ए के राय के साथ मिलकर झारखंड में महाजनी व्यवस्था,लूट-दमन व जल जंगल जमीन के सवाल पर इतिहासिक लड़ाई को अंजाम दिया था।
झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर झारखंड में लम्बी लड़ाई लड़ी गई और 2000 में झारखंड राज्य का स्थापना हुई।

झारखंड से लेकर दिल्ली के राजनीतिक में हस्तक्षेप किया और तीन बार झारखंड के मुख्य मंत्री और कई बार केंद्र में मंत्री रहे।जब वे केंद्र में कोयला मंत्री थे।उसी समय भाकपा माले का धनबाद से लेकर पूरे झारखंड में कोयला से जुड़े ग्रामीण ग़रीबों को असंगठित मजदूर के नाम के सवाल पर आंदोलन चल रहा था।उसी समय गांगटी कल्ही पंचित में कोल माफिया के द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन में 10 ग्रामीणों की मौत हुई थी।इस सवाल पर केंद्रीय कोयला मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने मारे गए ग्रामीणों को असंगठित मजदूर का नाम दिए थे।
मौके पर एग्याकुण्ड प्रखंड सचिव कामरेड बादल चन्द्र बाउरी,माले नेता आगम राम,नागेन्द्र कुमार,मनोरंजन मलिक,जगदीश शर्मा,हरेंद्र सिंह, मुखिया मनोज राउत,रोशन मिश्रा सत्येन्द्र चौहान,अंजू चटर्जी,ज्योति श्रीवास्तव,इंदु देवी,मालती देवी,रिन्कू साहनी,मधुसूदन दास,स्वरूप बाउरी,राजू चटर्जी,तारापदो बाउरी,राजेन्द्र यादव,मोतीलाल थापा,आशानंद सिंह,सुरेश राम,विश्वनाथ बाउरी,सुरेश हांडी मुकेश बाउरी,राजेश यादव,दिलीप कुमार,रामकिशन बाउरी,पिन्टू बाउरी,लक्ष्मी नारायण दास,धर्मेंद्र साव आदि शामिल थे

Related Articles

Back to top button