Breaking Newsझारखण्डताजा खबर
5 फरवरी 2022 को बैंक ऑफ़ इंडिया में शाखा अदालत का आयोजन।
5 फरवरी 2022 को बैंक ऑफ़ इंडिया में शाखा अदालत का आयोजन।
बैंक ऑफ इंडिया अपने एनपीए खताधाराको के लिए एक सुनहरा अवसर ले कर आ रहा है , जिसके तहत सभी एनपीए खताधाराक अपने शाखा से संपर्क कर अपने एनपीए खाते का निपटान एक मुश्त समाधान (ओ टी एस) योजना के अंतर्गत आकर्षक छुट के साथ समाधान कर सकते हैं। इसी कडी में बैंक ऑफ इंडिया,हजारीबाग अंचल के आंचलिक प्रबंधक श्री वी० वी० के० किशोर ने बताया की 5 फरवरी 2022 तक बैंक ऑफ इंडिया के सभी शाखाओं में शाखा अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी एन पी ए उधारकर्ताओं को आकर्षक छुट पर अपने खाता का निपटान करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। आंचलिक प्रबंधक ने बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग अंचल के सभी एन पी ए उधारकर्ताओं से अपील किया है की वे 5 फरवरी तक अपने शाखा में जाएँ और इस शाखा अदालत का लाभ उठाएँ।




