35 वर्षीय दुकानदार ने 5 वर्षीय बच्ची को बनाया हैवानियत का शिकार, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जांच में जुटी पुलिस।
निरसा थाना क्षेत्र के बैजना पंचायत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।

35 वर्षीय दुकानदार ने 5 वर्षीय बच्ची को बनाया हैवानियत का शिकार, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जांच में जुटी पुलिस।
निरसा : निरसा थाना क्षेत्र के बैजना पंचायत से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बैजना के 35 वर्षीय दुकानदार सुबल रवानी ने अपनी हैवानियत का शिकार एक 5 साल की मासूम बच्ची को बनाने की कोशिश की। इस पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए,

रंजीत पासवान नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि पास ही रहने वाली 5 साल की बच्ची सुबल रवानी की दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। मौके का फायदा उठाते हुए दुकानदार ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। किसी तरह बच्ची दुकानदार के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। यह सुनते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित होकर सुबल की दुकान पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी दुकानदार को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है




