Breaking Newsउद्घाटनझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

25वें स्थापना दिवस पर न्यू विनायक टेलीकॉम की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन

शहर के बस स्टैंड रोड स्थित न्यू विनायक टेलीकॉम के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठान की दूसरी शाखा (ब्रांच-2) का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया।

25वें स्थापना दिवस पर न्यू विनायक टेलीकॉम की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर के बस स्टैंड रोड स्थित न्यू विनायक टेलीकॉम के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठान की दूसरी शाखा (ब्रांच-2) का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा तथा उपमहापौर सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने प्रतिष्ठान के संचालक मनीष विनायक को 25 वर्षों की सफल व्यावसायिक यात्रा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में मोबाइल फोन लोगों की दैनिक जरूरत का अहम हिस्सा बन चुका है।

ऐसे में ग्राहकों को बेहतर सेवा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह नई शाखा महत्वपूर्ण साबित होगी। वही महापौर और उप महापौर ने भी संचालक को शुभकामनाएं दी।

वहीं, संचालक मनीष विनायक ने बताया कि उनकी पहली शाखा विनायक टेलीकॉम के सफलतापूर्वक 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दूसरी शाखा न्यू विनायक टेलीकॉम के नाम से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस नए प्रतिष्ठान में ग्राहकों को मोबाइल, एक्सेसरीज, एक्सचेंज, फाइनेंस सहित सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि नई शाखा का संचालन उनके पुत्र श्रेष्ठ कुमार की देखरेख में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, शुभचिंतक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और अतिथियों ने प्रतिष्ठान की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button