21वीं शहादत दिवस निरसा स्थित गोपालगंज के शहीद स्मारक पर सैकड़ों समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ मनाया ।
21वीं शहादत दिवस निरसा स्थित गोपालगंज के शहीद स्मारक पर सैकड़ों समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ मनाया ।

21वीं शहादत दिवस निरसा स्थित गोपालगंज के शहीद स्मारक पर सैकड़ों समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ मनाया ।
धनबाद:मलय गोप
धनबाद:निरसा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हर साल की भांति इस साल भी स्वर्गीय सुशांत सेन गुप्ता संजय सेन गुप्ता तथा डी डी पाल की 21वीं शहादत दिवस निरसा स्थित गोपालगंज के शहीद स्मारक पर बुधवार की सुबह निरसा विधायक सह सुशांतो सेनगुप्ता की धर्मपत्नी अपर्णा सेनगुप्ता के द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ मनाया गया ।

शहादत दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद सांसद पीएन सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे । सभी ने नम आंखों से स्वर्गीय सुशांतो सेन गुप्ता को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । आज ही के दिन 21 वर्ष पूर्व धनबाद से निरसा आने के क्रम में गोपालगंज में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर गाड़ी पर सवार तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी जिसका अभी तक सीबीआई जांच चल रही है पर फिलहाल कोई नतीजा कोई निर्णय नहीं निकल पाया है । हर साल शहादत दिवस के अवसर पर अपर्णा सेनगुप्ता द्वारा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही जाती है । मौके पर उपस्थित सांसद पीएन सिंह ने कहा कि इस भीषण हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मुहिम अपर्णा सेनगुप्ता द्वारा लगातार जारी रहेगी और जल्द से जल्द सभी दोषी सलाखों के पीछे होंगे ।



