1932 खतियान, 27% आरक्षण प्रस्ताव पास,पूर झारखंड में मनाया जा रहा जश्न । जाने पूरी कहानी….
1932 खतियान, 27% आरक्षण प्रस्ताव पास,पूर झारखंड में मनाया जा रहा जश्न । जाने पूरी कहानी....

1932 खतियान, 27% आरक्षण प्रस्ताव पास,पूर झारखंड में मनाया जा रहा जश्न । जाने पूरी कहानी….
गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 33 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें दो अत्यंत महत्वपूर्ण फैसलों को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई। जिसमें 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाने और ओबीसी को 27% आरक्षण देने का प्रस्ताव शामिल है। साथ ही आंगनवाड़ी दीदियों का वेतनमान बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण घोषणा किए गए। इस मंजूरी को पारित करने के बाद उत्साहित भावना के साथ गुरुवार को जिले के आंगनवाड़ी दीदियों के प्रदेश अध्यक्ष और संयोजक समेत कई आंगनवाड़ी दीदियों ने सदर विधायक

सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री और उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए इस कार्य के लिए धन्यवाद दी। जिसके बाद विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर पुष्पमाला पहनाकर खुशियां जाहिर की गई। जिसके बाद झामुमो के नेता कार्यकर्ता के साथ साथ आंगनवाड़ी दीदी और आदिवासी समाज के लोगों बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो कार्यालय से टावर चौक तक खुशी की रैली निकाली गई। रैली में सदर विधायक के साथ-साथ झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह व अन्य नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी एक दूसरे को रंग अबीर लगाते हुए मिठाइयां खिलाते हुए खुशियां जाहिर की। टावर चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़कर आतिशबाजी की गई। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि 1932 का खतियान माननीय मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में पारित कर और 27% आरक्षण के साथ-साथ आंगनवाड़ी बहनों को जो तोहफा दिए हैं उसके लिए गिरिडीह जिला के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से दिमोस गुरु शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंडी की भावनाओं के अनुरूप जिस निर्णय की उम्मीद थी वह धरातल पर उतर गया। मौके पर आदि मौजूद थे।


