Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

100 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच, अग्रसेन सेवा संघ और मॉर्निंग क्लब की पहल ने दिया सेहत का संदेश

समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए श्री अग्रसेन सेवा संघ, गिरिडीह एवं मॉर्निंग क्लब, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में श्याम सेवा समिति भवन परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

100 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच, अग्रसेन सेवा संघ और मॉर्निंग क्लब की पहल ने दिया सेहत का संदेश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, : समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए श्री अग्रसेन सेवा संघ, गिरिडीह एवं मॉर्निंग क्लब, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में श्याम सेवा समिति भवन परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

शिविर में CBC, ब्लड शुगर, SGPT, क्रिएटिनिन और कोलेस्ट्रॉल समेत कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गईं। जांच की जिम्मेदारी लाल पथो लैब, गिरिडीह को दी गई थी।
आयोजकों ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान में मदद करना है। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अग्रसेन सेवा संघ, मॉर्निंग क्लब और श्याम सेवा समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर की व्यवस्था से लेकर संचालन तक सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

मौके पर अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दीपक सोंथालिया, मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान अंजनी अग्रवाल, उपकप्तान मुकेश जालान, कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल, अमित तुलस्यान, राहुल तुलस्यान, विनय अग्रवाल, विकास बसईवाला, विकास गोयल तथा श्याम सेवा समिति के सचिव पवन चूड़ीवाला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, स्वास्थ्यकर्मियों और जांच कराने पहुंचे लोगों के प्रति आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी समाजहित और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Back to top button