Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हिंद एकता सामाजिक संस्था ” द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त।

हिंद एकता सामाजिक संस्था " के तत्वावधान में पद्म भूषण पद्म विभूषण प्रखर समाजसेवी सह उद्योगपति रतन टाटा जी की द्वितीय पुण्यतिथि को समर्पित एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

हिंद एकता सामाजिक संस्था ” द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर–

हिंद एकता सामाजिक संस्था ” के तत्वावधान में पद्म भूषण पद्म विभूषण प्रखर समाजसेवी सह उद्योगपति रतन टाटा जी की द्वितीय पुण्यतिथि को समर्पित एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के दौरान कुल 88 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

श्रद्धांजलि सभा के साथ हुई शुरुआत उल्लेखनीय है कि यह रक्तदान शिविर मूल रूप से रतन टाटा जी की पुण्यतिथि यानी 9 अक्टूबर को आयोजित होना तय था, परंतु झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. आज कार्यक्रम के प्रारंभ में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय रूपी सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके पश्चात रक्तदान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

सहयोग और सहभागिता इस सफल आयोजन में सहयोगी संस्थाओं के रूप में जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं टीम पीएसएफ ( Team PSF ) ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर ने समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (पूर्वी सिंहभूम) के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, झामुमो नेता महाबीर मुर्मू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा नेता चंचल भाटिया, तार कंपनी गुरुद्वारा सिख नौजवान सभा के प्रधान सतविंदर सिंह, भाजपा नेता सह समाजसेवी शंकर रेड्डी, जेएलकेएम पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष सावन मुखी, Eya फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक मिश्रा, समाजसेवी राजा भाटिया तथा टीम पीएसएफ से अरिजीत सरकार मुख्य रूप से शामिल हुए।

आभार व्यक्त कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं, सम्मानित अतिथियों, जमशेदपुर ब्लड सेंटर और टीम पीएसएफ के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button