हाथियों का तांडव जारी, मवेशी को मारा,मकान और फसलों को किया नुकसान —-
हाथियों का तांडव जारी, मवेशी को मारा,मकान और फसलों को किया नुकसान ----

हाथियों का तांडव जारी, मवेशी को मारा,मकान और फसलों को किया नुकसान —-

संवाददाता:ईश्वर यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा: हाथियों का झुंड का तांडव प्रखंड में लगातार तीसरे दिन जारी है। रविवार रात जहां हाथियों ने शिलाडीह के ललकीमाट्टी,बजुकोला एवं लगनवां गाँव में उत्पात मचाया। वहीं सोमवार रात्रि तूईयो पंचायत के मधुबन गांव में हाथियों की झुंड ने तांडव मचाया।ग्रामीणों के मुताबिक प्रकाश रजक का एक बैल को हाथियों ने मार डाला।साथ ही मनोज रजक,कैलाश रजक,रघु रजक,सुरेश पासवान, दुलार पासवान, जागेश्वर पासवान, बंधन बैठा आदि लोगों का मकान,खिडकी, दरवाजा को तोडकर घर में रखे चावल, गेंहू समेत अन्य खाद्य सामग्री को चट कर गये। वहीं गांव के चिंता देवी,कैलाश दास,मुंशी यादव समेत दर्जनों किसानों के खेत मे

लगे मकई,मूंगफली,मूंग आदि फसलों को भी नुकसान पहुंचाया।किसानों ने विभाग से मुआवजा की मांग की है। हाथियों के आतंक से ग्रामीण रातभर दहशत में रहे।वहीं वन विभाग के कर्मी एवं स्थानीय पुलिस समेत ग्रामीण हाथियों को खदेड़ने में पूरी रात लगे रहे। उपप्रमुख सुरजी देवी ने पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग पदाधिकारियों से की है। खबर लिखे जाने तक हाथियों की झुंड परतकोला जंगल में अड्डा जमाये हुऐ थे।



