हाईस्कूल परीक्षा में 96.8 अंक के साथ सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय का छात्र प्रतीक गुप्ता बना सतना जिला टाॅपर
हाईस्कूल परीक्षा में 96.8 अंक के साथ सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय का छात्र प्रतीक गुप्ता बना सतना जिला टाॅपर

हाईस्कूल परीक्षा में 96.8 अंक के साथ सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय का छात्र प्रतीक गुप्ता बना सतना जिला टाॅपर
चित्रकूट/ हाई स्कूल परीक्षा परिणाम सत्र 2022-23
चित्रकूट: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश का हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हो चुका है l दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय ने फिर एक बार कीर्तिमान स्थापित किया है l हाईस्कूल परीक्षा में प्रतीक गुप्ता ने सतना जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है l विद्यालय के प्राचार्य श्री मदन तिवारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा l हाईस्कूल परीक्षा में प्रतीक गुप्ता 96.8%, अतुल 95.4% तथा मेधा तिवारी ने 95.2% अंक अर्जित किए हैं l इसी प्रकार हायर सेकेंडरी परीक्षा में भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त करके छात्रों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है l

विद्यालय के परीक्षा प्रभारी श्री अशोक दीक्षित एवं शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र के प्रभारी श्री कालका श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं l दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन ने विद्यालय की इस सफलता पर मेधावी छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा विद्यालय के शिक्षकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रद्धेय नाना जी की परिकल्पना प्रत्येक क्षेत्र में चित्रकूट में साकार रूप ले रही है l विद्यालय के शिक्षक शिव शंकर पांडे, प्रदीप त्रिपाठी, अंशुमान पाठक, रामशरण द्विवेदी, विदेश तिवारी, अरविंद पुरोहित आदि ने भी छात्रों तथा अभिभावकों को बधाई दी है l
विजय त्रिवेदी चित्रकूट




