Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हत्या का आरोपी हाज़त में आत्महत्या करने का किया प्रयास

दो महिलाओं की हत्या का आरोपी श्रीकांत चौधरी पिता वासुदेव चौधरी ने गावा थाना के हाज़त में ही अपना गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

हत्या का आरोपी हाज़त में आत्महत्या करने का किया प्रयास

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : दो महिलाओं की हत्या का आरोपी श्रीकांत चौधरी पिता वासुदेव चौधरी ने गावा थाना के हाज़त में ही अपना गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक, आज ही एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद आरोपी ने यह कदम उठाया। आनन-फानन में पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से स्थिति गंभीर होने पर गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका ऑपरेशन जारी है।

इधर, पुलिस इस बात की जाँच में जुटी है कि आखिर हाज़त में बंद आरोपी के पास धारदार हथियार आया कहाँ से। इस घटना से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button