स्वर्गीय बबलू आजाद के याद में बस स्टैंड परिसर में कांवरिया सेवा शिविर का किया गया आयोजन
स्वर्गीय बबलू आजाद के याद में बस स्टैंड परिसर में कांवरिया सेवा शिविर का किया गया आयोजन नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार ने फीता काट कर किया उद्घाटन

स्वर्गीय बबलू आजाद के याद में बस स्टैंड परिसर में कांवरिया सेवा शिविर का किया गया आयोजन नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार ने फीता काट कर किया उद्घाटन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : पूर्व वार्ड पार्षद शिवम आजाद के द्वारा अपने पिता स्व बबलू आजाद के याद में बस स्टैंड परिसर में कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री ओर गिरीडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू उपस्थित रहे। इनके द्वारा फीता काट कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर इन्होंने अपने हाथों से सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले कांवरियों के बीच फल और पानी सहित खाद्य पदार्थ के पैकेट का वितरण किया। इस बाबत मंत्री श्री सोनू ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कांवरिया का यात्रा मंगलमय हो देवघर पथ पर झारखंड सरकार ने हर सुविधा देने का प्रयास किया है।

कहा कि शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। शिविर के संचालक शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अपने पिता के नाम से शिविर का आयोजन करते है।

शिविर के माध्यम से कांवरियों के बीच फल और शरबत का वितरण किया जाता है। मौके पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह अजय सिंहा मंटू ,सतीश कुंदन ,सुमित कुमार अनिल राम ,सैफ अली गुड्डू ,पप्पू रजक ,महताब मिर्जा डब्लू संतोष यादव ,नीरू तिवारी ,राजू हाड़ी ,पंकज सिंहा,समेत कई लोग उपस्थित थे।



