Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

स्लग: कोयलांचल पत्रकार संघ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए महापौर संजीव सिंह, निर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

कोयलांचल पत्रकार संघ द्वारा केन्द्रीय कार्यालय, शालीमार, फुसबंग्ला (धनबाद) में आयोजित सम्मान समारोह में धनबाद के महापौर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

स्लग: कोयलांचल पत्रकार संघ के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए महापौर संजीव सिंह, निर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

धनबाद : कोयलांचल पत्रकार संघ द्वारा केन्द्रीय कार्यालय, शालीमार, फुसबंग्ला (धनबाद) में आयोजित सम्मान समारोह में धनबाद के महापौर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संगठनात्मक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर संजीव सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का एक सशक्त स्तंभ हैं, जो निडरता एवं निष्पक्षता के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को उजागर करने का कार्य करते हैं। उन्होंने पत्रकारों की निडरता, उनके महत्वपूर्ण कार्यों एवं समाज के प्रति उनकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

महापौर संजीव सिंह ने कोयलांचल पत्रकार संघ की पूरी कमेटी एवं सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा आशा व्यक्त की कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने समारोह को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Back to top button