सोने से पहले करें ये काम, चंद सेंकेंड्स में आ जाएगी नींद
ऑइली क्रिम का करें इस्तेमाल

संयुक्ता न्यूज डेस्क
आजकल के जमाने में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक रात में सोने से पहले 1 से 2 घंटे लगातार मोबाइल पर समय बिताते हैं. जिससे उनके आंखों पर गहरा असर पड़ता है, साथ ही उनकी नींद पर भी असर पड़ता है. असर ऐसा होता है कि बिना मोबाइल चलाए उन्हें नींद नहीं आती औऱ सुबह देरी से उठते हैं. जो लोग रात में देरी से सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं उनके आंखों के नीचे डॉर्क सर्किलस् बन जाते है. दिमाग दिनभर सोया-सोया रहता है. वहीं जब लोग जल्दी सोने की कोशिश करते हैं तो उन्हें नींद नहीं आती. तो चलिए आज हम आपको बताते है कि केवल ऐसा करने से चंद सेंकेंड्स में आपको नींद आ जाएगी.
अगर आपको बिस्तर में जाने के बाद काफी समय तक करवटें बदलनी पड़ती है तो आप अपने चेहरे का फेसियल करें, जिसे केवल 5 मिनट करने पर ही आपको नींद आ जाएगी. इसे प्रोग्रेसिव मसल्स रिलैक्सेशन ट्रिक कहा जाता है. इसके लिए आप डेली उपयोग करने वाली कोई भी ऑइली क्रिम का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये मसाज आपके चेहरे के अंदर मशल्स तक जाकर चेहरे को रिलेक्स पहुंचाता है. साथ ही इससे थकान और दिनभर की सारी टेशंनों से छूटकारा मिलता है.
इस ट्रिक को अपनाने से आपके पूरे बॉडी को आराम मिलता है. इस ट्रिक को उपयोग में लाते समय इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि आपको सांस धीरे-धीरे लेना है. इसे करने से पहले आप दूनियादारी की सारी चीजें, सारी टेंशन को छोड़ दें. इस दौरान अपने दिमाग में किसी प्रकार का कोई ख्याल ना आने दें.



