Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

चलकुशा में सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड में सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए,

जिसमें पूरा चलकुशा में भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि तिरंगा चलकुशा ब्लॉक से शुरू होकर पूरा चलकुशा होते हुए गोपीडीह मोड़ में जाकर संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है।

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर दुनिया में अपनी प्रतिष्ठा और शक्ति का लोहा मनवाया है। तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह मुखिया प्रतिनिधि वासुदेव यादव रामजीत रजक, लखन साव, मोहसिन कमाल ,राजेश यादव, गोविंद चौधरी,वासुदेव साव विद्यासागर यादव शंकर यादव, संजय यादव, राजकुमार पंडित एवं अन्य लोक सैकड़ो की संख्या में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button