Breaking Newsउत्तर प्रदेशताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

सुशील कुमार ने लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली में अनुवाद अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का गौरव बढाया है। 

सुशील कुमार ने लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली में अनुवाद अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का गौरव बढाया है। 

चित्रकूट: जिला मुख्यालय के गांधीगंज निवासी श्रीचन्द्र सिंह के पुत्र सुशील कुमार ने लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली में अनुवाद अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिले का गौरव बढाया है। 

चित्रकूट:  सदर ब्लाक के खुटहा गांव के मूल निवासी और वर्तमान समय में जिला मुख्यालय में रहने वाले श्रीचन्द्र सिंह और विद्या देवी के छोटे बेटे सुशील कुमार ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट गोपाल दास निर्मला देवी शिक्षा निकेतन कर्वी से करने के बाद गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेडीपुलिया कर्वी से स्नातक उत्तीर्ण किया था। इसके बाद उन्होंने पं.जे.एन.पोस्ट ग्रेजुएट काॅलेज,बांदा से परास्नातक किया है।

उन्होंने लोकसभा सचिवालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित अनुवाद अधिकारी पद के लिए परीक्षा दी थी। जिसमें सुशील को सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों, गुरूजनों एवं मित्रों को दिया है। उन्होंने बताया कि अनुवाद अधिकारी के रूप में वह लोकसभा सदन की कार्यवाहियों,बैठकों एवं रिपोर्ट्स आदि का हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करेंगे।

संवाददाता : विजय त्रिवेदी चित्रकूट

Related Articles

Back to top button