Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सुप्रसिद्ध माँ रांकिणी मंदिर परिसर में बने धूमकुड़िया भवन का हुआ लोकार्पण, विधायक संजीव सरदार ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

रोहणीबेडा स्थित प्रसिद्ध माँ रांकिणी मंदिर परिसर में विधायक संजीव सरदार के सार्थक प्रयास से बने धुमकुडिया सह बहुउद्देश्यीय भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजन

सुप्रसिद्ध माँ रांकिणी मंदिर परिसर में बने धूमकुड़िया भवन का हुआ लोकार्पण, विधायक संजीव सरदार ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

जमशेदपुर/ पोटका

अभिजीत सेन।

पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्राम रोहणीबेडा स्थित प्रसिद्ध माँ रांकिणी मंदिर परिसर में विधायक संजीव सरदार के सार्थक प्रयास से बने धुमकुडिया सह बहुउद्देश्यीय भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजन हुआ । संजीव सरदार ने माँ रांकिणी मन्दिर में माथा टेककर आशीर्वाद लेने के पक्षात मंदिर के मुख्य पुजारी के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करते हुए विधायक संजीव सरदार के द्वारा फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया गया।

जीसके पश्चात विधायक संजीव सरदार ने संचालन समिति को भवन की चाबी सौंपते हुए इसे आम जनता के उपयोग हेतु समर्पित किया। इससे पहले मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में गाजे-बाजे के साथ विधायक का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा,

“यह भवन केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।उन्होंने कहा यह बहुउद्देश्यीय भवन न सिर्फ धार्मिक आयोजनों, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों को एक केंद्रित मंच और सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, सुधीर सोरेन, विद्यासागर दास, हितेश भगत, रजनी सड़ंगी, चक्रधर महतो, मंदिर संचालन समिति के सचिव रामेश्वर सरदार, अध्यक्ष गिरोस सरदार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, सलाहकार समिति के सदस्य सिद्धेश्वर सरदार, सदस्य मुखिया वीरेन सरदार, राजेंद्र सिंह, सिंगो सिंह, कालीचरण सिंह, मोतीलाल सरदार, अशोक कुमार सिंह, मनोज सरदार निरंजन भूमिज, सुखलाल सरदार, आदि के साथ काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button