Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सीईओ प्रियंका प्रियदर्शी के नेतृत्व में तंबाकू और नशीली पदार्थ के खिलाफ चलाया गया अभियान

गिरिडीह कॉलेज के पास विभिन्न दुकानों में शनिवार को बेंगाबाद CO प्रियंका प्रियदर्शी के नेतृत्व में तंबाकू और नशीली पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया गया

सीईओ प्रियंका प्रियदर्शी के नेतृत्व में तंबाकू और नशीली पदार्थ के खिलाफ चलाया गया अभियान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज के पास विभिन्न दुकानों में शनिवार को बेंगाबाद CO प्रियंका प्रियदर्शी के नेतृत्व में तंबाकू और नशीली पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया गया।

इस मौके पर कई दुकानों से भारी मात्रा में अलग अलग कंपनी के गुटका सिगरेट खैनी ओर अन्य प्रकार के तंबाकू को जप्त किया गया। बेंगाबाद प्रशासन के इस कार्य से दुकानों में हड़कंप मच गया।

बता दे कि CO प्रियंका प्रियदर्शी अंचल विभाग के कर्मचारियों ओर भारी संख्या में जवानों के साथ अचानक पहुंच गई और दुकानों में जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मौके पर दुकानों के अंदर खुद जाकर CO ने जांच पड़ताल किया।

एक दुकान के अंदर जला हुआ सिगरेट पाया गया। इस अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार दास कर्मचारी अमर सिंह केवल राउत रोहित कुमार वर्मा और अंचल विभाग के कर्मचारी मौजूद थे

Related Articles

Back to top button