Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सिहोडीह पुराने पुल के नीचे 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी l

गिरिडीह, नगर थाना क्षेत्र के सिरसिया-सिहोडीह पुराने पुल के नीचे बुधवार सुबह 17 वर्षीय युवती का शव पानी में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सिहोडीह पुराने पुल के नीचे 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के सिरसिया-सिहोडीह पुराने पुल के नीचे बुधवार सुबह 17 वर्षीय युवती का शव पानी में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी योगेश दास की पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि पायल इंटर की छात्रा थी।

परिजनों के अनुसार पायल सोमवार को घर से ट्यूशन पढ़ने और पढ़ाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। इस संबंध में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया था। बुधवार को उसके शव मिलने की सूचना फोन के माध्यम से परिवार को मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं बेटी का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button