सलैया नदी से लिफ्ट इरिगेशन निर्माण कार्य का विधायक अमित कुमार यादव ने किया शिलान्यास l
किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से आज बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम सलैया में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया।

सलैया नदी से लिफ्ट इरिगेशन निर्माण कार्य का विधायक अमित कुमार यादव ने किया शिलान्यास l
बरकट्ठा : किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से आज बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम सलैया में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। स्थानीय सलैया नदी से लघु सिंचाई प्रमंडल (डीएमएफटी. मद) के अंतर्गत लिफ्ट इरिगेशन (उद्वह सिंचाई) निर्माण कार्य का मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक अमित कुमार यादव जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की समस्या से मुक्ति दिलाना और हर खेत तक पानी पहुँचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। यह योजना एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जा रही है, जिससे नदी के पानी को आधुनिक तकनीक के माध्यम से लिफ्ट कर सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद क्षेत्र के अन्य गाँवों, जैसे गयपहाड़ी, डोढ़ीया आदि को भी इसी तर्ज पर सिंचाई सुविधा से आच्छादित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सूरजकुंड क्षेत्र में भी एक चेकडैम का निर्माण कराकर मीठे पानी को विभिन्न सरकारी भवनों, पार्कों और पेयजल व्यवस्था के लिए लिफ्ट करने की योजना पर जल्द ही कार्य शुरू होगा।

इस गरिमामयी शिलान्यास कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य रूप से प्रमुख रेणु देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मंडल, सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर प्रसाद साहू, विधायक मीडिया प्रतिनिधि यश राज साहा, रीतलाल प्रसाद, हीरामन प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, बुलाकी प्रसाद, महेश प्रसाद, रमन प्रसाद, पोखी प्रसाद, मनोज कुमार, बिकास कुमार, राजू प्रसाद, सतीश कुमार, परमानंद कुमार, मन्नू कुमार, छोटीलाल प्रसाद सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं देवतुल्य ग्रामीण भाई-बहन उपस्थित रहे।




