Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सरिया में हृदयविदारक घटना कुंआ में डूबने से दो नाबालिग बहनों की मौत गांव में पसरा मातम परिजनों में चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन l

गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव में अजा एक हृदयविदारक घटना घटित हुई है. यहां एक कुंआ में डूबने से दो नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है

सरिया में हृदयविदारक घटना कुंआ में डूबने से दो नाबालिग बहनों की मौत गांव में पसरा मातम परिजनों में चीत्कार से माहौल हुआ गमगीन l

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव में अजा एक हृदयविदारक घटना घटित हुई है. यहां एक कुंआ में डूबने से दो नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है. दोनों मृतक बच्चियों की पहचान लालोकोनी गांव निवासी आदिश अंसारी की पुत्री नगमा खातून और सरफराज अंसारी की पुत्री साहिना खातून के रूप में की गई.

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है मृतकों के परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव में मातम छा गया है. घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में ले लिया.

बताया गया कि दोनों बहने कुंआ के पास गई हुई थी. इसी दौरान दोनों का पाँव फिसल गया और दोनों बहने कुंआ में गिर गई. घटना की जानकारी मिलते ही आस – पास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और कई लोग दोनों बच्चियों को कुँआ से बाहर निकालने में जुट गए. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया लेकिन तब- तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी.

Related Articles

Back to top button