समर्थकों के साथ वार्ड 17 से नामांकन करने पहुंचीं आरती देवी, बोलीं— किए गए कार्यों के दम पर जनता ने फिर उतारा चुनावी मैदान में
नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 17 से निवर्तमान वार्ड पार्षद आरती देवी ने आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।

समर्थकों के साथ वार्ड 17 से नामांकन करने पहुंचीं आरती देवी, बोलीं— किए गए कार्यों के दम पर जनता ने फिर उतारा चुनावी मैदान में
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड नंबर 17 से निवर्तमान वार्ड पार्षद आरती देवी ने आज अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व आरती देवी चंदौरी रोड स्थित अपने आवास से समर्थकों के साथ टावर चौक स्थित महावीर मंदिर पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद वे सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचीं और निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में आरती देवी ने कहा कि पिछले कार्यकाल में उन्होंने वार्ड की जनता के लिए जो विकास कार्य किए हैं,

उसी को देखते हुए वार्डवासियों ने उन्हें एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि बीते कार्यकाल में कुछ कार्य अधूरे रह गए थे, जिन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर हब्लू गुप्ता, तरुण गुप्ता, पिंकी देवी, रंधीर विश्वकर्मा, रेणु देवी, अर्चना देवी, चंदन कुमार, जुली समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।



