Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

सदर विधायक ने होरिया ग्राम वासियों को भेंट की भगवान राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमा 

सदर विधायक ने होरिया ग्राम वासियों को भेंट की भगवान राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमा 

सदर विधायक ने होरिया ग्राम वासियों को भेंट की भगवान राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमा 

झारखंड: हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल पिछले एक पखवाड़े से कर्नाटक विधानसभा चुनाव- 2023 में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार पर हैं। विधायक मनीष जायसवाल भले बैंगलोर में है लेकिन इधर क्षेत्र में हर जरूरतमंदों को उनकी तरफ से उनके प्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद बहन/बेटियों पर लहंगा भेंट करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसके अलावे हर जरूरतों को पूरा करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतों को पूरा करने में लगातर सक्रिय हैं ।

 

इसी कड़ी के तहत शनिवार की देर शाम को विधायक मनीष जयसवाल की ओर से कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के रेबर पंचायत स्थित होरिया ग्राम वासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता जानकी, भगवान लखन और वीर बजरंगी की आकर्षक प्रतिमा भेंट की। ग्रामीणों ने सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय पहुंचकर गाजे- बाजे और ढोल-ताशे के साथ भगवत जयकारे लगाते हुए भक्तिभाव से लेकर गए। मूर्ति लेने के लिए रेबर मुखिया कलावती देवी ,मुखिया प्रतिनिधि हलधर यादव, पंचायत समिती सदस्य प्रमोद यादव, बिरजू यादव, मथूरा यादव, मथुरा मेहता, बसंत राणा, सुभाष राणा, बिरजू यादव, बद्री यादव, उपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, मुकेश मेहता सहित अन्य सैंकड़ों ग्रामीण लोग उपस्थित थे ।

कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा ने बताया की विधायक मनीष जायसवाल क्षेत्र के विकास और जनसेवा के साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी बढ़- चढ़कर सहभागिता निभाते हैं। क्षेत्र के हरेक धार्मिक अनुष्ठानों में हरसंभव सहयोग करते हैं ।

ज्ञात हो की होरिया ग्राम में श्री श्री 1008 श्री सीताराम प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरूआत 29 अप्रैल को जलयात्रा के साथ श्रीगणेश हुआ और आगामी 3 मई को मूर्ति महास्नान, प्राण प्रतिष्ठा, अभिषेक श्रृंगार, वेदी पूजन, हवन, ब्राह्मण भोजन, कुंवारी कन्या भोजन और प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारा के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

Related Articles

Back to top button