सदर प्रखंड के बरमोरिया पंचायत और जीतपुर पंचायत में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद
प्रखंड के बरमोरिया पंचायत भवन में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख पूनम देवी और मुखिया मुन्ना साव उपस्थित थे।

सदर प्रखंड के बरमोरिया पंचायत और जीतपुर पंचायत में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : प्रखंड के बरमोरिया पंचायत भवन में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख पूनम देवी और मुखिया मुन्ना साव उपस्थित थे। दोनों अतिथियों का स्वागत किया गया जिसके बाद कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए थे जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर अपना अपना आवेदन दिया।

इस मौके पर मुखिया ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार आज शिविर का आयोजन हुआ जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। इधर जीतपुर पंचायत भवन में भी सेवा सप्ताह अधिकार के तहत कैंप का आयोजन किया गया था इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद और सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश कुमार रजक मौजूद थे।

इस मौके पर अतिथियों ने यहां लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से बेहतर समन्वय ग्रामीणों से स्थापित कर कार्यों को निष्पादित करने का आदेश दिया। इधर स्थानीय मुखिया बीरबल मंडल ने भी कैंप में आवेदन कर स्वयं का जमीन से संबंधित कार्यों को निपटारा करवाया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इस पहल की सराहना करते हैं

लेकिन कैंप में सिर्फ जाति स्थानीय आय जमीन संबंधित कार्य और छोटी मोटी कार्यों का ही निष्पादन हो रहा है। जिस उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन हुआ था वह पूरा होते हुए नहीं दिख रहा है कहा कि इस कैंप में अधिकतर महिलाएं मईया सम्मान योजना से अक्षादित होने के लिए पहुंची हुई थी लेकिन सर्व पोर्टल बंद रहने के कारण ऑनलाइन नहीं हो सका यही हाल अबुआ आवास के पोर्टल का है। इन्होंने सरकार से जो भी तकनीकी समस्या है उसका समाधान करवाने की पहल की है।



