सदर प्रखंड के तेलोडीह पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी
जिले के तेलोडीह पंचायत भवन में बुधवार को आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते और अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद निरिक्षण करने पहुंचे।

सदर प्रखंड के तेलोडीह पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के तेलोडीह पंचायत भवन में बुधवार को आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते और अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद निरिक्षण करने पहुंचे।
निरिक्षण के दौरान शिविर में लगाये गये विभिन्न स्टाॅलों की जानकारी ली गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के द्वारा आॅन द स्पाॅट विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को प्रमाणपत्र भी सौंपा।
मौके पर मौजूद जिला परिषद प्रतिनिधि सह जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष एमडी अनवर अंसारी तेलोडीह मुखिया सबीर आलम मौजूद थे, मुखिया ने कहा कि इस शिविर में भारी संख्या में लाभुक विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

ओन द स्पाॅट जो योजनाएं स्वीकृत हुई उसके लाभुक को प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस एक दिवसीय शहर में जिन लबों को ना लाभ नहीं उठा पाया वह आज के बाद मुझसे संपर्क कर झारखंड सरकार के अन्य तमाम योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।



