Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

संस्था पुनीत जीवन ने आयोजित किया 12 बां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। 117 युनिट रक्त हुआ संग्रह।

जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक पुनीत जीवन अपना एक दिवसीय 12 बां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित किया।

संस्था पुनीत जीवन ने आयोजित किया 12 बां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर। 117 युनिट रक्त हुआ संग्रह।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर—

जमशेदपुर के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक पुनीत जीवन अपना एक दिवसीय 12 बां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित किया। उद्देश्य रहा तो सिर्फ और सिर्फ अस्पताल में इलाजरत मरीजों को जरुरत के वक्त सहज सरल तरीके से रक्त उपलब्ध हो सके।

मंजू कुमारी के अगुवाई में, एवं शतकवीर रक्तदाता रवि शंकर, एवं उमेश कुमार के देख रेख में सुबह 9 बजे से शाम बेला 4 बजे तक, रक्तदाताओं ने रक्तदान का सिलसिला को जारी रखा। और देखते ही देखते 117 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जीवनदाई बन, अपना सामाजिक दायित्व का निर्वाहन किया।

साथ ही साथ रक्तदान के जरिए जिस उद्देश्य के साथ संस्था पुनीत जीवन का गठन हुआ। ऐसे होनहार पुत्र रहे पुनीत को अर्पण हुआ भावभीनी श्रद्धांजलि। रक्तदान शिविर को एक सहयोगी मित्र संस्था के रूप में सहयोग प्रदान किया प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने।.

संस्था के सदस्यों के रूप में उमेश कुमार, संजीव कुमार सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, धर्मवीर सिंह, आनन्द कुमार, दुर्गेश कुमार, रिंकू देवी, निर्भय कुमार, संदीप सिंह, विजय कुमार, मिलन कुमार, मनोज कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सीमा पांडे, धर्मेंद्र चौहान सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button