Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

संपर्क से समर्थन अभियान के तहत,भाजपा नगर कार्यालय में टिफिन बैठक का आयोजन किया।

संपर्क से समर्थन अभियान के तहत,भाजपा नगर कार्यालय में टिफिन बैठक का आयोजन किया।

 

संपर्क से समर्थन अभियान के तहत,भाजपा नगर कार्यालय में टिफिन बैठक का आयोजन किया।

गिरीडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: संपर्क से समर्थन अभियान के तहत भाजपाइयों ने रविवार को स्टेशन रोड स्थित भाजपा नगर कार्यालय में टिफिन बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष हरविंदर सिंह बग्गा ने किया। इस बाबत बताया गया की नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर समीक्षात्मक बैठक किया गया।

इस टिफिन बैठक के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय बनाकर कार्य करने और क्षमता का विकास करने की बात कहीं गई। इस बाबत प्रो विनीता कुमारी ने बताया की मोदी जी के नो साल का कार्यकाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का रहा है। वर्ष 2024 में एक बार फिर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने को लेकर जन जन तक संपर्क करना है।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में निर्वतमान विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व महापौर सुनील पासवान, उप महापौर प्रकाश सेठ, प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, जिला महामंत्री संदीप डेंगेच,नगर महामंत्रीरंजीत सिंह,सिंकू सिन्हा , ज्योतिष शर्मा,समीर दीप,पवन कंधवे, संजीत सिंह पप्पू,ई विनय सिंह, राजेश जायसवाल, मनोज संघई,संतोष गुप्ता,महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष संगीता सेठ,संजु देवी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button