Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

शहर के स्थानीय अम्बेडकर चौक पर ओबीसी के आरक्षण को 27 प्रतिशत करने हेतु किया गया धरना 

शहर के स्थानीय अम्बेडकर चौक पर ओबीसी के आरक्षण को 27 प्रतिशत करने हेतु किया गया धरना 

शहर के स्थानीय अम्बेडकर चौक पर ओबीसी के आरक्षण को 27 प्रतिशत करने हेतु किया गया धरना 

 

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: सामाजिक न्याय मंच गिरिडीह के बैनर तले शहर के अंबेडकर चौक पर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस बाबत बताया गया कि बिहार से झारखंड अलग हुए 22 साल होने वाले है लेकिन अब भी झारखंड में ओबीसी को 14 प्रतिशत ही आरक्षण मिल रहा है। जबकी ओबीसी की जनसंख्या झारखंड के साथ-साथ पूरे देश मे सबसे अधिक है। धरना के दौरान बताया गया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2019 में चुनाव के दौरान कहा था की सत्ता में आते ही OBC के आरक्षण को बढ़ा कर 27 प्रतिशत किया जाएगा। लेकिन सरकार बने 2 वर्ष से अधिक हो चुके हैं लेकिन अब तक इस मामले की ओर सरकार ने कोई घोषणा नहीं किया है। कहा की वर्तमान राज्य सरकार आरक्षण को बढ़ाने के बजाय खुद की सरकार को बचाने के लिए रांची से रायपुर और रायपुर से रांची तक का चक्कर लगा रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता तुषार अवि राज ने कहा कि मंडल कमिसन के अनुसार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए लेकिन तत्कालीन सरकार सिर्फ ओबीसी को ठगने की काम कर रही है। रास्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव ने कहा की झारखंड में 27 प्रतिशत आरक्षण जब तक लागू नहीं किया जाता है तब तक ऐसे ही आंदोलन जारी रहेगा। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल रावण, यादव सेना के युवा अध्यक्ष डब्लू यादव अधिवक्ता दामोदर गोप, कामेश्वर यादव जी,धर्मेंद्र यादव,तुषार अवि राज,उज्ज्वल रावण, सरताज़ खान,डॉ एसके जर्नल,डब्लू यादव, धर्मेंद्र यादव,सतीश, सुमित हाजरा,आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button