Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

विश्व पर्यावरण दिवस पर गिरिडीह कॉलेज के एनसीसी कैंडेट ने चलाया पर्यावरण जागरूकता अभियान किया पौधारोपण

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रो विनीता के नेतृत्व में गिरिडीह कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया।

गिरिडीह के झंडा मैदान से टावर चौक तक हाथों में पर्यावरण जागरूकता का पोस्टर लेकर और नारों के साथ लोगों को पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन को लेकर जागरूक किया गया। उसके बाद प्रो विनीता एवं सभी कैडेट्स के द्वारा गिरिडीह कालेज में पौधारोपण किया गया।

प्रो विनीता ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का अभियान चलाया गया और आज उसी के तहत एक पेड़ मां के नाम के तहत करोड़ों लोगों ने पौधा रोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। मौके पर प्रफुल्ल,सिया, विकास,नीरज, राहुल लगभग 55 कैडेट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button