Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीदेशबिजनेसराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक के अथक प्रयास से बांका और गडगी के बीच बराकर नदी पर बनेगा पुल।

विधायक के अथक प्रयास से बांका और गडगी के बीच बराकर नदी पर बनेगा पुल।

विधायक के अथक प्रयास से बांका और गडगी के बीच बराकर नदी पर बनेगा पुल।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा :- प्रखंड के अलगडीहा पंचायत के ग्राम बांका को विधायक अमित कुमार यादव के अथक प्रयास से नई सौगात मिलने जा रहा है। रेलवे के द्वारा कि जा रही चार दिवारी के कारण बांका गांव टापू बन गया था। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पडता था। ग्रामीणों ने विधायक से मिल कर आवागमन को लेकर सड़क की मांग कर रहे थे। विधायक के अथक प्रयास के बाद अब कोडरमा जिला के ग्राम गडगी और हजारीबाग जिला के ग्राम बांका के बीच बराकर नदी पर पुल निर्माण होने जा रहा है।

पुल निर्माण कार्य होने से क्षेत्र के लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसकी जानकारी मुखिया प्रतिनिधि रामजीत रजक, उपेंद्र यादव, सुखदेव यादव ने दी है।

Related Articles

Back to top button