वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर में जल निकासी की समस्या समाधान के लिए दो बड़े और दो छोटे नालों का निर्माण

चित्रकूट: नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के नवसृजित वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर में जल निकासी की समस्या समाधान के लिए दो बड़े और दो छोटे नालों का निर्माण 15वें वित्त आयोग से होना है। इसके लिए प्रशासक/ अपर जिलाधिकारी श्री केबी सिंह एवं अधिशासी अधिकारी श्री लालजी यादव के निर्देशानुसार नगरपालिका के सहायक अभियंता इंजीनियर संतोष सिंह राठौर द्वारा ठेकेदार इदरीश भाई और समाजसेवी शंकर यादव के सहयोग से नाप जोख कराई गई। अब स्टीमेट बनकर तैयार होगा ।

नवरात्रि के पावन अवसर पर यह बहुत ही महत्वपूर्ण पुनीत कार्य सभी के सहयोग से होने जा रहा है। नाप जोख कराने में मुहल्ले के श्री विजय प्रकाश शुक्ला, श्री मइयादीन पंडित जी श्री रघुवर दयाल गर्ग जी अशोक शुक्ला जी दिनेश श्रीवास्तव जी अभिजीत गुप्ता जी श्रीरघुनंदन यादव जी शंकर दयाल राजपूत जी , सत्यम यादव, देवराज कोटार्य रजनीश विश्वकर्मा जी, केशव पाण्डेय जी का विशेष सहयोग रहा।
विजय त्रिवेदी चित्रकूट