Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लव-कुश जयंती पर कुशवाहा समाज का शक्ति प्रदर्शन, ‘नारी को सम्मान दो’ के नारों से गूंजा गिरिडीह! एक मंच पर दिखी सामाजिक एकता

लव-कुश जयंती के अवसर पर रविवार को गिरिडीह में कुशवाहा समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। झंडा मैदान से निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

लव-कुश जयंती पर कुशवाहा समाज का शक्ति प्रदर्शन, ‘नारी को सम्मान दो’ के नारों से गूंजा गिरिडीह! एक मंच पर दिखी सामाजिक एकता

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : लव-कुश जयंती के अवसर पर रविवार को गिरिडीह में कुशवाहा समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। झंडा मैदान से निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। पूरे उत्साह और जोश के साथ निकली यात्रा ने शहर में सामाजिक एकता और महिला सम्मान का संदेश दिया।

शोभायात्रा झंडा मैदान से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रीतलाल प्रसाद वर्मा चौक पहुंची। यहां समाज के लोगों ने रीतलाल प्रसाद वर्मा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान ‘नारी को सम्मान दो’ और ‘नारी शक्ति’ जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने महिला सम्मान, सामाजिक एकजुटता और समाज के उत्थान का संदेश दिया।

इसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए कुशवाहा छात्रावास, सिहोडीह पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोग एक मंच पर जुटे और समाज की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, महिलाओं को सम्मान देने और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। लव-कुश जयंती के माध्यम से समाज ने एकजुट होकर सामाजिक बदलाव का संदेश दिया।

मौके पर कुशवाहा संघ के अध्यक्ष इंद्र नारायण वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, दिगंबर प्रसाद दिवाकर, मुन्ना कुशवाहा, इंजीनियर विनय सिंह, डॉ. कुलदीप नारायण, डॉ. शशि भूषण वर्मा, कालेश्वर वर्मा, मनोज वर्मा, मनीष वर्मा, रामदेव वर्मा, इन्द्रमणि वर्मा, रमाकांत सरन, पवन वर्मा, ठाकुर वर्मा, दिनेश वर्मा, प्रभा देवी, प्रीति भास्कर समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button