Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेशबिहारमनोरंजनलाइव न्यूज़

रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ जारी अनशन छठे दिन में टूटा

रामनवमी महासमिति अध्यक्ष , सदर सीओ , लोहसिंघना थाना प्रभारी एवं सदर थाना प्रभारी की मौजूदगी में तुड़वाया गया अनशन

जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के खिलाफ जारी अनशन छठे दिन टूटा

रामनवमी महासमिति अध्यक्ष , सदर सीओ , लोहसिंघना थाना प्रभारी एवं सदर थाना प्रभारी की मौजूदगी में तुड़वाया गया अनशन

हज़ारीबाग़ : जिला प्रशासन के द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हजारीबाग के बड़ा अखाड़ा में चल रहा आमरण अनशन छठे दिन जिला प्रशासन की तरफ से पहुंचे सदर सीओ राजेश कुमार एवं लोहसिंघना थाना प्रभारी अरविंद सिंह तथा सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह की मौजूदगी में अनशन कर रहे लोगो की मांगो को आंशिक रूप से मानते हुए गंगा जल और नारियल पानी पिला कर तोड़ा गया । इस दौरान वहां पर उपस्थित महासमिति के अध्यक्ष कुणाल यादव, रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत प्रधान भी मौजूद रहे। अनशन तुड़वाने के पश्चात सदर सीओ राजेश कुमार ने बताया कि लाउड स्पीकर एवं छोटे बॉक्स को अनुमति दी गई है।वहीं अनशन पर बैठे हिंदू प्रचारक अमन कुमार ने बताया कि अनशन पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि लाउडस्पीकर और छोटे साउंड बॉक्स को अनुमति प्रदान कर दी गई है तभी उन्होंने अनशन त्यागा है, तथा गंगा जल जो सबसे शुद्ध होता है उसे पिलाकर अनशन तुड़वाया गया है।

वही रामनवमी महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव ने कहा कि रामनवमी को बचाने के लिए अनशन पर राम भक्त बैठे थे उनमें से कुछ मांगें जिला प्रशासन ने मान ली है । परंतु चलंत डीजे पर अभी भी प्रतिबंध जारी है पर खुशी की बात है कि राम भक्तों ने अपना अनशन को त्याग दिया है।

Related Articles

Back to top button