राजस्थान में हुई शिक्षक ने छात्र को पीट पीट कर हुईं हत्या को लेकर भीम आर्मी संगठन ने निकाली कैंडल मार्च
राजस्थान में हुई शिक्षक ने छात्र को पीट पीट कर हुईं हत्या को लेकर भीम आर्मी संगठन ने निकाली कैंडल मार्च

राजस्थान में हुई शिक्षक ने छात्र को पीट पीट कर हुईं हत्या को लेकर भीम आर्मी संगठन ने निकाली कैंडल मार्च

हजारीबाग/बरकट्ठा: राजस्थान के जालौर में मटके से पानी पीने पर शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई करने के बाद हुई मौत को लेकर दलित संगठनों में आक्रोश का माहौल है ,आक्रोशित भीम आर्मी संगठन बरकट्ठा के द्वारा बुधवार को कैंडल मार्च निकाला गया और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की गई, दलित संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि देश जहां एक ओर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं देश को कलंकित कर रही है विरोध के बाद भीम आर्मी बरकट्ठा के सदस्यों ने मृतक इंद्र कुमार मेघवाल के परिजनों अविलंब पच्चास लाख रुपए की सहायता राशि एवं एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की वहीं मामले को 15 दिन के अंदर स्पेशल कोर्ट में चालान पेश कर जल्द सजा दिलाने की मांग की गई। बताते चलें कि जालौर के सायला थाना इलाके में स्थित प्राइवेट स्कूल में मटकी में रखें पानी को पीने के बाद शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी जिससे छात्र की कान की नसें फट गई थी , अहमदाबाद में इलाज चल रहा था तत्पश्चात 13 अगस्त शनिवार को उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे देश के दलितों में आक्रोश का माहौल है कैंडल मार्च में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद रविदास सचिव अर्जुन तुरी कोषाध्यक्ष पितांबर दास जिला सचिव मनोज दास महासचिव छोटी दास उप सचिव अर्जुन दास मीडिया प्रभारी लखन दास तुईयो मुखिया शंकर दास पंचायत समिति प्रतिनिधि बच्चन दास मुकेश दास अशोक दास संजय दास विश्वनाथ दास किशोर पासवान ,नारायण दास मनमोहन दास विजय दास अनिल दास विनोद दास श्याम पासवान दिनेश दास शमीम अंसारी समसुद्दीन अंसारी बबलू पासवान रामजी बेसरा ,मनोज मुर्मू किशोर कुमार हरिहर दास ,सहदेव पासवान निर्मल दास सुमित भीम आर्मी के सैकड़ों सदस्यगण कैंडल मार्च अभियान में उपस्थित थे।



