Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राँची : राजधानी रांची(Ranchi) में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई।

राजधानी रांची(Ranchi) में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। एक महिला को पहले मारा-पीटा गया, फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और पूरे मोहल्ले में घुमाया गया।

शर्मसार हुई रांची, फिर क्या हुआ…

राँची : राजधानी रांची(Ranchi) में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। एक महिला को पहले मारा-पीटा गया, फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। सदर के थानेदार कुलदीप कुमार ने फौरी कार्रवाई करते हुये संदेही गुनहगार पंकज कुमार सिंह और सनताना कुमारी को अरेस्ट कर लिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि बीते 29 मार्च को पंकज कुमार सिंह नामक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुये जबरन उन्हें बाहर खींच लिया।

शर्मसार हुई Ranchi : कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाया इल्जाम है कि इसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई, उन्हें और एक अन्य महिला को चप्पलों की माला पहनाई गई।

उनके चेहरे पर कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनके बेटे और परिचितों पर वाहन चोरी का आरोप लगाते हुये घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट व अपमानजनक हरकत की गई।

पीड़िता का इल्जाम महिला का यह भी आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ दिये और गलत नीयत से पकड़ने की कोशिश भी की। पीड़िता मूल रूप से खूंटी की रहने वाली है और फिलहाल रांची में किराये के मकान में रह रही थी। उसका कहना है कि परिवार पर चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया।

Related Articles

Back to top button