रंगोदय 2025 के 22 टीमों की भागीदारी में विन्ज़ एंटरटेनमेंट फिल्म्स की टीम ने अभिनय और नृत्य दोनों में हासिल की बड़ी सफलता
गिरिडीह, संस्कार भारती, आगरा द्वारा आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता "रंगोदय 2025" का भव्य समापन मध्य रात्रि को हुआ।

रंगोदय 2025 के 22 टीमों की भागीदारी में विन्ज़ एंटरटेनमेंट फिल्म्स की टीम ने अभिनय और नृत्य दोनों में हासिल की बड़ी सफलता
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, संस्कार भारती, आगरा द्वारा आयोजित चार दिवसीय अखिल भारतीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता “रंगोदय 2025” का भव्य समापन मध्य रात्रि को हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों—जैसे झारखंड, बिहार, मणिपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश जैसे अन्य राज्यो से कुल 22 टीमों ने भाग लिया।

इस प्रतिष्ठित मंच पर झारखंड, गिरिडीह की टीम विन्ज़ एंटरटेनमेंट फिल्म्स ने सामाजिक संदेश से परिपूर्ण नाटक ‘काली रात का न्याय’ प्रस्तुत किया। इस नाटक का निर्देशन विनीत स्वरूप ने किया, जिसने दर्शकों और निर्णायकों दोनों को गहराई से प्रभावित किया।
नाटक में अद्वितीय अभिनय के लिए श्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री का प्रथम पुरस्कार गिरिडीह की रहने वाली श्रृष्टि सिन्हा को प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, टीम द्वारा प्रस्तुत सामूहिक लोकनृत्य पाइका को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, जबकि एकल नृत्य में निराली ने तृतीय स्थान हासिल किया।
टीम के निर्देशक विनीत स्वरूप, प्रोडक्शन हेड साहिल सिंह और सीईओ रवि राज ने बताया कि इस प्रस्तुति की तैयारी विगत तीन महीनों से चल रही थी। उन्होंने कहा, “हमारी टीम ने कड़ी मेहनत की और उसका प्रतिफल हमें इस मंच पर सफलता के रूप में मिला। हम अपने शहर और राज्य का नाम आगे भी इसी तरह रोशन करते रहेंगे।”
इस सफलता में टीम के सभी कलाकारों का विशेष योगदान रहा, जिनमें नंदिनी, मेनका, लक्ष्मी, खुशी, पूनम, खुशबू, नागेन्द्र, मिंटू और पवन प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने अपने-अपने किरदारों और प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम को गौरवान्वित किया।




