Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मोहलीडीह में धूमधाम से मनी ईद, नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी एक-दूसरे को मुबारकबाद।

मोहलीडीह में ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे मोहलीडीह के ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई।

मोहलीडीह में धूमधाम से मनी ईद, नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर दी एक-दूसरे को मुबारकबाद।

धनबाद : मोहलीडीह में ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे मोहलीडीह के ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज के बाद पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल देखने को मिला।

लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
ईद के इस खास मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में खास उत्साह नजर आया और पूरे इलाके में खुशी का माहौल छाया रहा।

बच्चों की हंसी, बुजुर्गों की दुआएं और नौजवानों की खुशियां – मोहलीडीह सच में एक खूबसूरत जश्न में बदल गया। ईद के मौके पर लोगों ने एक दूसरे के घरों में जाकर सेवइयां – मिठाइयां खाई और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

Related Articles

Back to top button