Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मेदिनीनगर सदर अंचलाधिकारी अमरजीत बल्होत्रा एवं हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी विवाद को जातिगत विवाद बनाना सही नहीं है।

मेदिनीनगर सदर अंचलाधिकारी अमरजीत बल्होत्रा एवं हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी विवाद को जातिगत विवाद बनाना सही नहीं है।कोई भी पदाधिकारी या नेता किसी जाति या धर्म का नहीं बल्कि पूरे समाज का होता है।

मेदिनीनगर सदर अंचलाधिकारी अमरजीत बल्होत्रा एवं हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी विवाद को जातिगत विवाद बनाना सही नहीं है।

पलामू : मेदिनीनगर सदर अंचलाधिकारी अमरजीत बल्होत्रा एवं हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी विवाद को जातिगत विवाद बनाना सही नहीं है। कोई भी पदाधिकारी या नेता किसी जाति या धर्म का नहीं बल्कि पूरे समाज का होता है। संवैधानिक तरीके से कानून द्वारा निर्धारित शक्तियों का प्रयोग करते हुए

योग्य लोगों तक सुविधा पहुंचाना ही उनका मुख्य कार्य है‌।यह बात पदाधिकारी के साथ-साथ आम जनों को भी समझना चाहिए। और यदि कहीं चुक हो रही हो तो किसी भी राजनीतिक पार्टी को उनके खिलाफ संवैधानिक तरीके से आंदोलन का अधिकार प्राप्त है।उपरोक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।

जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि सदर अंचलाधिकारी से संबंधित कुछ शिकायत पहले भी प्राप्त हुई थी।उपायुक्त पलामू को इससे संबंधित शिकायत कि गई थी जिस पर कार्रवाई की बात कही गई थी। वर्तमान समय में अंचलाधिकारी एवं हम पार्टी के जिला अध्यक्ष विवाद पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की पैनी नजर है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

इसकी शिकायत झारखंड के मुख्यमंत्री महोदय से की गई है और टीम बनाकर जांच करने का आग्रह किया गया है।निश्चित तौर पर दोषियों पर कार्रवाई होगी चाहे वह पदाधिकारी हो या नेता। यह कोई जातिगत लड़ाई नहीं बल्कि अंचलाधिकारी एवं हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के बीच कुछ विवादित मुद्दों का मामला है जिसे कुछ जातिए संगठनों ने पेचीदा बना दिया है।

इस मुद्दे में जाति विशेष के संगठन का हस्तक्षेप किसी भी नजरिया उचित नहीं है।इस मामले में पूर्णतः संवैधानिक तरीके से हम पार्टी को आंदोलन करना चाहिए था और एनडीए में शामिल होने के कारण भाजपा को उसके आंदोलन में सहयोग करना चाहिए था।ना की जातिगत मुद्दा बनाकर आपसी भाईचारे को खराब करने की कोशिश की जानी चाहिए

Related Articles

Back to top button