Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना, 17 फरवरी 2026 :- भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामकृपाल यादव, विधायक श्री श्याम रजक, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, पूर्व विधायक श्री अनिल कुमार, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा,

बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासिचव श्री अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री शिवशंकर निषाद, जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर के परिजन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकरी श्री गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस० एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई तथा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित गीत, भजन-कीर्तन एवं निर्गुण गीत की प्रस्तुति की गई।

Related Articles

Back to top button