Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मुखिया पर किए गए पुलिसिया जुल्म के विरोध में मुखिया संघ ने किया बैठक

मुखिया पर किए गए पुलिसिया जुल्म के विरोध में मुखिया संघ ने किया बैठक

बिरनी प्रखंड के जरीडीह पंचायत के मुखिया पर किए गए पुलिसिया जुल्म के विरोध में मुखिया संघ ने किया बैठक

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरीडीह जिला मुखिया संघ के पदाधिकारियों एवं सभी प्रखंडों के मुखिया संघ के अध्यक्षों की बैठक मंगलवार को झंडा मैदान में मुखिया संघ के अध्यक्ष भागीरथ मंडल की अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान बीते 9 मार्च को बिरनी प्रखंड के जरीडीह ग्राम पंचायत के मुखिया टिकेट राजामणि सिंह एवं उनके परिवार के साथ किए गए पुलिसिया जुल्म का विरोध किया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की घोर निंदा की गई। इस दौरान मुखिया संघ ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उक्त घटना की न्यायिक उच्च अधिकारी टीम गठित कर जांच पड़ताल करवाई जाए। बैठक के दौरान कहा गया कि जरीडीह मुखिया और उनके परिवार वालों को झूठे मुकदमे में फसाया गया है। प्रशासन जल्द से जल्द जांच कर मुखिया को रिहा करें। इस बाबत संघ के जिलाध्यक्ष भागीरथ मंडल ने बताया कि 9 मार्च की आधी रात जिस तरह से स्थानीय पुलिस द्वारा घर में घुसकर मुखिया और उनके परिवार वालों के साथ बर्बरता पूर्वक दुर्व्यवहार की है उस की कड़ी निंदा की जाती है। छोटकी खरगडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र वर्मा ने कहा कि जरीडीह पंचायत के मुखिया और वहां के लोगों के साथ जिस तरह से पुलिस द्वारा जो हरकत की गई है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहां गया कि महिलाओं के साथ भी बर्बरता किया गया है।

उन्होंने सरकार और प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मौके पर महामंत्री मुकेश यादव, उपाध्यक्ष राजदेव यादव, झरी महतो , मुन्नालाल, रविंद्र मंडल, मुमताज अंसारी,पिंकेश कुमार सिंह, सुबोध कुमार यादव ,अमित कुमार, अनूप मिश्रा, कन्हैया राम ,कैलाश यादव, राजकुमार नारायण सिंह ,जानकी यादव , ममता कुमारी समेत सभी प्रखंडों के मुखिया अध्यक्ष मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button