Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मालबाहक टेंपो तीन बाइक सवार को मारी जोरदार ठोकर। मौके पर बाइक सवार एक की मौत, दो घायल।

र्वी सिंहभूम कोवाली थाना अंतर्गत रविवार शाम को बुकामडीह गांव के समीप मालबाहक टेंपो के द्वारा तीन बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार देने से मौके पर बाइक सवार सिकरसाईं गांव के निवासी युवक पुरस्तन सरदार की घटनास्थल पर मौत हो गई

मालबाहक टेंपो तीन बाइक सवार को मारी जोरदार ठोकर। मौके पर बाइक सवार एक की मौत, दो घायल।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

पूर्वी सिंहभूम कोवाली थाना अंतर्गत रविवार शाम को बुकामडीह गांव के समीप मालबाहक टेंपो के द्वारा तीन बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार देने से मौके पर बाइक सवार सिकरसाईं गांव के निवासी युवक पुरस्तन सरदार की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार सूरज सरदार को सदर अस्पताल भेजा गया जबकि रंजीत सरदार की इलाज पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मालबाहक टेंपो हरिना कि ओर जा रहा था पर हरिना तरफ से कोवाली आ रहे तीन बाइक सवार युवक को बकमडीह मे मालबाहक टेंपो जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर से बाइक सवार युवक तीनों गिर गए। ठोकर के कारण सिकरसाई के रहने वाला पुरस्तन सरदार की मौके पर मौत हो गई।

 

जबकि घटना में सिकरसाई के सुरज सरदार व गोमियासाई गांव के रंजीत सरदार घायल हो गए। इसमें सूरज सरदार की स्थिति गंभीर होने के कारण इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया जबकि रंजीत सरदार का इलाज पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस के द्वारा मालबाहक टेंपो को जप्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया

Related Articles

Back to top button